आरा -शादी का झांसा देकर किन्नर से ऐंठा पांच लाख, यौन शोषण का भी आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

करनामेपुर थाना के रामदतही गांव के युवक पर आरोप, केस भी कराया दर्ज

नांच प्रोग्राम के दौरान किन्नर के संपर्क में आया था युवक, पिछले साल से चल रहा था संबंध

एसपी के आदेश पर मामले की छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर में शादी का झांसा देकर किन्नर से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। किन्नर का यौन शोषण का भी आरोप लगाया जा रहा है। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के रामदतही गांव से जुड़ा है।इसे किन्नर द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। उसमें उसी गांव के एक युवक को आरोपित किया गया है। वहीं एसपी ने मिलकर भी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। इधर, एसपी राज के आदेश पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 20 वर्षीय किन्नर पूजा की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार पिछले वर्ष पड़़सौंरा गांव में नाच के दौरान रामदतही गांव के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। डांस के दौरान युवक ने उसका नंबर लिया था और बोला था कि उससे प्यार करने लगा है।उसके बाद छह महीने तक युवक के साथ फोन पर इश्क फरमाता रहा। उसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उस दौरान युवक ने उससे पांच लाख रुपए भी मांग लिया था। उसके बाद एक साल तक दोनों साथ में रहे। शारीरिक संबंध भी बना। उसी दौरान युवक द्वारा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। उस बीच युवक एक दूसरी लड़की से बात करने लगा। अचानक युवक उसे छोड़ कर फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment