मुंगेर- रौशन हत्याकांड का एसपी ने किया पर्दाफाश, प्रेमिका गिरफ्तार, पति फरार!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-रौशन हत्याकांड का मुंगेर पुलिस ने किया उदभेदन। षड्यंत्र रचने वाली प्रेमिका को किया गिरफ्तार। प्रेमिका के पति सहित अन्य फरार। एसपी से कहा मृतक का प्रेम प्रसंग में युबक को बुलाकर कर दी हत्या।

-मुंगेर : 21 दिसम्बर को असरगंज थाना ने एक अपहरण का मामला दर्ज किया था. जिसमे असरगंज मासूमगंज सादपुर निवासी ब्रह्मदेव शाह ने आवेदन दिया उसका पुत्र रोशन कुमार कई दिनों से गायब है। वंही 29 दिसंबर को नया रामनगर थाने की पुलिस ने बनरघड़ पहाड़ की तराई से एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की पहचान असरंगज थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र रौशन कुमार (21) के रूप में हुई। वही पुलिस ने जब शव पोस्टमार्टम मुंगेर सदर अस्तपताल कराया तो पता चला की युबक के शरीर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गयी। जिसके बाद पहाड़ की तराई में फेंक दिया गया। वही पुलिस ने ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मृतक युबक के मोबाईल की लोकेशन और कॉल डिटेल को खंगाला जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में षड्यंत्र रचने वाली प्रेमिका मधु कुमारी को सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरुदियारा से गिरफ्तार किया और उसकी मोबाईल को जब्त किया।

वंही इस कांड का उदभेदन करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की मृतक रौशन कुमार 16 दिसम्बर से घर से गायब था उसी दिन शादी शुदा प्रेमिका मधु कुमारी ने पाटम मिलने के लिए बुलाया था जिसके बाद रोशन को प्रेमिका के पति निरजन कुमार सहित अन्य लोगो ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ की तराई में फैंक दिया था। एसपी ने कहा मृतक का अपनी प्रेमिका से पांच सालो से प्रेम -प्रंसग चल रहा था.वही 2022 में प्रेमिका मधु की शादी हेरूदियारा निवासी निंरजन कुमार से हुई थी। एसपी ने कहा की मधु का पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता है जब दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने एक षड्यंत्र कर पत्नी के माध्यम से रौशन को बुलाया और उसे पीट -पीट कर हत्या कर दी उन्होंने कहा की इस मामले में प्रेमिका के पति सहित अन्य लोग फरार है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment