नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला परिषद के घर पर हमला, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला परिषद के घर पर हमला, नव वर्ष का उल्लास डर में बदला, प्रशाशन मौन, जनता में आक्रोश

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र में नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2024 को मधुबनी जिला परिषद (जिप) सदस्य चंद्रभूषण साह के घर पर हमला। हमले से नव वर्ष का उल्लास डर के माहौल में बदल गया। वहीं पीड़ित जिला परिषद सदस्य और स्थानीय लोगों ने प्रशाशन पर मौन रहने का आरोप लगाया है। घटना ने खुटौना प्रखंड क्षेत्र में डर और भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। खुटौना बाजार के लोग प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने घटना की जानकारी प्राप्त होने और दोषियों के ऊपर कड़ी करवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

क्या कहते हैं पीड़ित जिला परिषद (जिप) सदस्य।

मधुबनी जिले के खुटौना स्थित पुरानी बाजार हटिया गाछी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जिला परिषद (जिप) सदस्य चंद्रभूषण साह के घर पर हमला किया। इस हमले से परिवार के सदस्यों में डर और भय का माहौल है। जिप सदस्य चंद्रभूषण साह ने बताया है कि उन्होंने पहले भी प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार सुबह उन्होंने खुटौना थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकि मिल रही थीं, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी। किंतु प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं की गई और न ही इस संबंध में जानकारी ही ली गई।

अपराधियों द्वारा देर रात बम फोड़ा गया और मचाया गया उत्पात।

जिला परिषद (जिप) सदस्य चंद्रभूषण साह और स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया और कई बम फोड़े, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस बाबत घटना की सूचना मिलने के बावजूद खुटौना पुलिस को पहुंचने में करीब एक घंटा से ज्यादा समय लग गया। प्रशासनिक क्रियाकलाप के कारण अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक का क्या होगा?

स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि “जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे संभव होगी?” कुछ दिन पहले भी खुटौना में एक नाबालिग द्वारा देशी कट्टे से हमला किया गया था। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन अब इस नई घटना से लोग डरे हुए हैं। खुटौना बाजार के लोग प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने प्रखंड क्षेत्र में डर और भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। इस संबंध में फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार ने आश्वासन दिया है कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। दोषियों के ऊपर कड़ी करवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment