रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ अमृत किशोर बुधवार की दोपहर 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सैयद नौशाद अहमद से पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से रु-ब-रू होते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलायें जा रहे सभी स्वास्थ्य योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिये आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाना भी प्राथमिकता में शामिल हैं। इसके उपरांत नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ किशोर द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति कार्यालय, सदर पीएचसी, डीएस कार्यालय सहित पूरे अस्पताल परिसर का घूम-घूमकर जायजा लिया. मौके पर डीपीएम पवन कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय, डॉ शमीम अख्तर, विनय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
Byte 01 डॉक्टर अमृत किशोर सीएस जमुई




