रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
बिहार की भूमि जे.पी आंदोलन की भूमि हैं – सुश्री शिवांगी खरवाल , राष्ट्रीय मंत्री अभाविप
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत के 66वां प्रांत अधिवेशन का विधिवत्त उद्धघाटन किया गया
आरा/अभाविप, दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन का आरा मुख्यालय स्थित महाराजा कॉलेज में 24 से 27 दिसंबर तक आयोजन हो रहा हैं, प्रांत अधिवेशन उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज जी का आगमन हुआ, विशिष्ट अतिथि के रुप में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री शिवांगी खरवाल का आगमन हुआ, श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज जी ने कहा की छात्र शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति हैं, रामराज्य अगर आएगा तो संघ और विद्यार्थी परिषद के कारण ही आएगा, बिहार की भूमि ने भारत को ज्ञान का भंडार दिया हैं, आरा की भूमि वीर कुंवर की भूमि है, त्याग से ही राष्ट्र वैभव का मार्ग मिलता हैं, राष्ट्रीय मंत्री सुश्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता, हर समय से क्रांतिकारी रहे हैं, परिषद के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहते हैं, क्रन्तिकारी की धरती बिहार को मेरा नमन,
मंच पर उद्यामी अजय गुप्ता , आरा महापौर एवं स्वागत समिति अध्यक्ष इंदु देवी , प्रांत अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार एवं प्रांत मंत्री नीतीश पटेल उपस्थित रहे




