पुलिस ने गुलाब देकर ट्रैफ़िक रूल्स पालन करने का दिया संदेश, कइयों का काटा चालान!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सघन गाड़ी चेकिंग का चला अभियान।कई दो चक्के वाहन का कटा चलान।गाड़ी चालकों में मचा हड़कंप।

सहरसा में आज गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के एसपी चौक पर सघन गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया गया।इस गाडी चेकिंग अभियान में कई दो चक्के वाहन का चालान काटा गया।इस गाड़ी चेकिंग अभियान से दो चक्के वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया है।वहीं यातायात पुलिस ने कई गाड़ी चालकों को गुलाब का फूल देकर जारूकता फैलाने के लिए दिया गया है और हेलमेट पहनने की नसीहत भी दिया है।
यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया की 31 दिसंबर तक हमलोगों का लक्ष्य है जो सभी लोग हेलमेट पहने।साथ ही साथ विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर हमलोग प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग चला रहे हैं।अलग अलग समय में अलग अलग चौक चौराहों पर कर रहे हैं।इसी कड़ी में आज सभी चौक चौराहों पर गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही साथ जागरूकता फैलाने के लिए गुलाब का फूल भी हमलोग बहुत गाड़ी चालकों को दिए है।जिससे उनमें अवेर्नेस हो जागरूकता हो।हम चाहते हैं शहर के सभी लोग 31 दिसंबर तक हेलमेट पहने और सुरक्षित रहें।और विधि व्यवस्था की दृश्टिकोण से मत्स्यगंधा मेला है जहाँ बहुत भीड़ रहती है उस दृश्टिकोण से भी वहां कोई घटना घटित नहीं हो इसलिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

BYTE :- यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार।
BYTE :- वाहन चालक गणेश कुमार सिंह।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें