रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई उत्पाद विभाग ने 400 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ आटो किया जब्त
उत्पाद विभाग ने चालक को गिरफ्तार कर नाबालिग को किया निरुद्ध
मालवाहक आटो में तहखाना बनाकर झारखंड के सरिया से लखीसराय ले जाई जा रही थी शराब की खेप
वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को मिली कामयाबी
एंकर –जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड अंतर्गत चनरवर चेकपोस्ट पर बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 400 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक माल वाहक आटो को जब्त किया है। साथ ही एक चालक को गिरफ्तार कर नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान खगड़िया जिले के बख्तियारपुर निवासी यशवंत कुमार के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग बेगूसराय इलाके का रहने वाला है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस कैन्फ्रेन्स कर दी है। उन्होंने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एएसआई राकेश कुमार सिंह द्वारा वाहन जांच के दौरान एक माल वाहक आटो वाहन को जब्त किया गया। आटो वाहन में तहखाना बना हुआ था जिसमें से कुल 400 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक चालक को गिरफ्तार कर नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। शराब की खेप देवघर झारखंड के सरिया से लखीसराय ले जाई जा रही थी। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चालक को जेल भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग को पर्यवेक्षण गृह भेजा जाएगा।
इसके अलावा नव वर्ष को लेकर जिले के विभिन्न्न चेकपोस्टों के साथ अलग-अलग इलाकों में छापेमारी अभियान जारी है।
वाइट —उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार




