रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर : दरभंगा – मुजफ्फरपुर हाईवे पर एक थार में अचानक से आग लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई, इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम, लेकिन तक तक गाड़ी में बैठे लोगो ने कूदकर अपनी जान बचाई. मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा चौक के समीप की है. जहा दरभंगा की और जा रही एक थार गाड़ी में अचानक से लग गई, और देखते ही देखते गाड़ी एनएच पर धूं धूं जलने लगी, हालाकि गाड़ी मे बैठे लोगो मे कूदकर अपनी जान बचाई. इधर सूचना के बाद बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. वही करी मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया, लेकिन तब्तक गाड़ी धूं धूं कर जली.




