क्रिसमस की धूमधाम के बीच नन्हे सांता क्लाज ने बच्चों को बाटे उपहार!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। सर्वे ऑफिस के निकट आरंभिक प्ले हाउस में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया | जिसमें बच्चे रंग-बिरंगे और सांता क्लाज के ड्रेस पहनकर शामिल हुए | क्रिसमस पार्टी की शुरुआत केक काटकर हैप्पी बर्थडे ईशु गाने से बच्चों ने की | निदेशक विनीत कुमार ने बच्चों, अभिभावकों , शिक्षकाओ, एवं सहयोगी कर्मचारियों को भी क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और बताया कि दुनिया भर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है | इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं | इस खास मौके पर डांस टीचर गौतम ने जिंगल बेल जिंगल बेल ,मैरी क्रिसमस जैसे गानों पर बच्चों को खूब नचाया और मस्ती कराई | सचिव रजनीश कुमार ने बच्चों को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और सच्चाई और प्रेम की राह पर चलने की सलाह दी और साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि 2025 और आगे आने वाले सभी वर्ष आपकी जिंदगी में सिर्फ खुशियां लाए | व्यवस्थापक मृगांक नारायण सिंह ने बच्चों को नव वर्ष और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को सांता क्लाज के वेशभूषा में देखकर बहुत खुश हुए | प्राचार्या अलका सिंह ने बताया कि क्रिसमस का त्यौहार प्यार और शांति का प्रतीक है और साथ में यह बताया कि क्रिसमस क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्यौहार है | इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है | “क्रिसमस पर मिले आपको ढेर उपहार, खुशियों का साथ अपनों का प्यार ,खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल ,मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार |
विद्यालय के शिक्षकाओ अनुपम सिंहा ,ज्योति कुमारी, स्नेह लता , मीतू, वैष्णवी, गुलिस्ता ,नाजिया ने भी बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई रोचक प्रसंग सुनाए और केक बाटे |

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें