सिवान- बाइक सवार अपराधियों ने महिला को जख़्मी कर लूटे 1 लाख रूपये!

SHARE:


रिपोर्ट- सीवान/प्रमोद!


सीवान-महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से बाइक पर सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े 1 लाख रूपये लूट लिये। बिगत एक सप्ताह में लूट और छिनतई की 3 घटनाओं से पुलिसिया गश्ती पर प्रश्नचिन्ह लग रहे है। लूट की घटना को अंजाम बड़े आराम से अपराधी देने में सफल होते जा रहे हैं। फिर एक बार दिनदहाड़े महाराजगंज में एक लाख की लूट की घटना घटित होने के बाद हडकंप मच गया. लूट की घटना अनुमंडल महाराजगंज एसबीआई बैंक से महज दो सौ मीटर की दूरी पर घटित हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रियाशू कुमार अपनी माँ आशा देवी के साथ एसबीआई बैंक से एक लाख की निकासी कर बाईक से महज दो सौ मीटर अनुमंडल कार्यालय की तरफ बढ़े ही थे तभी बिपरीत दिशा से बाईक सवार नाकाबपोश अपराधी पैसा छीनने लगे। वहीं बाईक पर पिछे बैठी आशा देवी पैसा छीनने के दौरान बाईक से गिरकर घायल हो गई।नाकाब पोस पैसा छीनने में सफल होने के बाद फ़रार हो गए . वहीं घायल महिला आशा देवी का अस्पताल में इलाज कराया गया. बैंक के आसपास लूट की घटना कुछ दिन पहले भी घटित हो चुकी हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें