बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर यूनियन ने अपने 11 सूत्री मांगों के साथ दिया एक दिवसीय धरना!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन की मधुबनी इकाई के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिजली विभाग से वर्षों से जुड़े मानव वालों के सदस्यों के सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली कर्मी यूनियन के जिला अध्यक्ष ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताएं कि 11 सूत्री मांगो को लेकर आज बिजली वर्कर के द्वारा एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य मांगा है की पिछले 11 वर्षों से हमलोग रात दिन, जारे, गर्मी, वर्षांत का सामना कर विभाग के कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन आज हमलोगों के सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसे देखते हुए हम लोगों की सेवा को समायोजन किया जाए। जब तक हम लोग की सेवा को समायोजन नहीं होगी तब तक हम लोग एकत्रित होकर सरकार से यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। सरकार हमारे मांगों पर गंभीरता से विचार करें। अन्यथा यूनियन के मानव बलों द्वारा अनवरत संघर्ष जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें