मधुबनी- बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दिया है की बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड चोर नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इनके द्वारा टीम बनाकर और मास्टर चाबी के सहारे बाइक चोरी करने का कार्य किया जाता था। साथ ही इनसे संबंधित अपराधक इतिहास नगर थाना सहित अन्य थाना में भी पूर्व से मौजूद है।
मधुबनी पुलिस द्वारा बीते तीन महीने पहले मोटर साइकिल चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। पकड़ने के बाद चोर को थाना पर लेकर आया गया था। लेकिन उक्त चोर हाजत से बीते 26 अक्टूबर को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही थी। हालांकि छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है।
नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए आगे बताया है कि, राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू राय का पुत्र सोनू कुमार को शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज परिसर से बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। यह चोर एक्टिव बाइक चोर है। पकड़े गए बाइक चोर टिम बनाकार मोटरसाइकिल चोरी करता रहा है। इनके द्वारा मास्टर चाभी का उपयोग कर बाइक चोरी को अंजाम दिया जाता रहा था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें