मधेपुरा- लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर-राजीव –रंजन।

मधेपुरा मे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी मे जुटे 4 अपराधी को पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर किया गिरफ्तार, एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस सहित 3 बाइक बरामद।

मधेपुरा पुलिस ने एक लूट की बड़ी घटना को किया बेनकाब, लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी मे जुटे 4 अपराधी हुआ गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस तथा 3 बाइक भी किया बरामद। बता दें कि सदर थाने की पुलिस ने सीमावर्ती थाना क्षेत्र के घेलाढ़ मौड के समीप नाके बंदी कर अपराधी को धर दबोचा। पुलिस के मुताविक गिरफ्तार अपराधी पूर्व मे भी 2 लूट कि घटना को अंजाम दे चूका है जो अपराधी खुद स्वीकार किया है . वहीं मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने घटना की पुस्टि करते हुए बताया कि यह एक सक्रिय लूट गिरोह टीम है जिसे गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि पूर्व मे भी गिरफ्तार अपराधी कई लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैँ और कल एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी मे थे, लेकिन जैसे हीं पुलिस को सुचना मिली तो एक स्पेशल टीम गठित की गयी जिसकी अगुवाई सदर थानाध्यक्ष सह इंक्पेक्टर बिमलेंदु कुमार और एएसपी प्रवेन्द्र भारती कर रहे थे इनकी अगुवाई मे अन्य थानध्यक्ष भी अपने टीम के साथ लूट की घटना को बेनकाब करते हुए 4 अपराधी को गिरफ्तार करने मे अहम् सफलता पायी है उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले मे पुलिस तफ्तीश कर रही है बहरहाल तफ्तीश जारी है तत्काल गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है। बाइट : संदीप सिंह, एसपी मधेपुरा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें