रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिले में विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे चकाई चेकपोस्ट से 22 पेटी यानि 198 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ मालवाहक आटो वाहन को जब्त किया है और एक चालक व एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लाइनर का कार्य कर रहे बाइक के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद के पाथल बंगला गांव निवासी नवल किशोर सिंह के रूप में हुई है, जबकि तस्करों की पहचान धनबाद के झरिया निवासी कैलाश रवानी, निर्मल कुमार रजक और गांधी रोड हल्दी पट्टी निवासी कामेंद्र कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार की देर शाम 7:00 बजे उत्पाद थाना में दी है। उन्होंने बताया कि एएसआई मुकेश कुमार के द्वारा उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान चकाई चेकपोस्ट से कुरकुरे व चिप्स की पेटी लदा एक माल वाहक आटो वाहन की तालाशी ली गई। इस दौरान आटो वाहन से विभिन्न ब्रांड का 22 पेटी यानि 198 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और आटो वाहन से चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि लाइनर का काम कर रहे बाइक सवार दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है यानि कुल एक चालक और तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शराब की खेप धनबाद से लखीसराय ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इस अवसर पर उत्पाद विभाग के एसआई धर्मवीर कुमार वन, धर्मवीर कुमार टू एएसआई रौशन कुमार राम कैलाश महतो सहित अन्य उत्पाद कर्मी मौजूद थे।
वाइट –उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार




