बीजेपी के लोग संविधान को नहीं मानते, गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए- खड़गे!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

“बीजेपी के लोग संविधान को नहीं मानते, गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए…”, अमित शाह के बयान पर बोले खड़गे

एंकर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया, कहां – संविधान के प्रति बीजेपी का रवैया निंदनीय, पीएम मोदी से शाह की बर्खास्तगी की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता संविधान में विश्वास नहीं करते हैं और इसके बजाय वे मनुस्मृति जैसे विवादास्पद दस्तावेज़ के बारे में बात करते हैं। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित शाह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की, और कहा कि अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

खड़गे ने कहा, “बीजेपी के लोग संविधान के प्रति नफरत रखते हैं और मनुस्मृति को महत्व देते हैं, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जब भी कोई बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में गलत बयान देता है, उसे तत्काल सरकार से हटा देना चाहिए, लेकिन बीजेपी के लोग एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और इस तरह की टिप्पणियों को बढ़ावा देते हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, जिन्होंने अमित शाह का बचाव करने के लिए ट्वीट किए थे। खड़गे ने कहा, “क्या यह आवश्यक था? मोदी ने अपने 6 ट्वीट्स में अमित शाह का समर्थन किया, जबकि शाह ने आंबेडकर जैसे महान नेता के बारे में अनुचित बातें कहीं। इस तरह का बर्ताव दिखाता है कि सरकार बाबासाहेब का अपमान करने वाली ताकतों का समर्थन कर रही है।“

खड़गे ने बीजेपी पर संविधान की आत्मा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया और कहा, “हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करें और संविधान की रक्षा करें।”

इस बयान से कांग्रेस की ओर से बीजेपी और अमित शाह के खिलाफ एक नई आक्रामक रणनीति सामने आई है, जो आगामी राजनीतिक संघर्ष में एक नया मोड़ ला सकती है।

Join us on:

Leave a Comment