रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-आर एस कॉलेज तारापुर में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की आठ सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार से अनशन पर बैठे छात्र राजद नेताओ ने लगभग तीस घंटे बाद समाप्त कर दिया। डीएसडब्लू भवेश पांडेय और समायोजक महाविद्यालय विकास परिषद प्रो दिवाकर कुमार ने लिखित आश्वासन पत्र दिया । श्री दिवाकर सिंह ने छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने अन्य सात मांगो को पन्द्रह जनवरी तक पूर्ण करने की बात कही। इस बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम कुमार और मोहम्मद हसरत का स्वास्थ्य खराब हो गया ,जिनको अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका अनशन प्राचार्य डॉ उदय शंकर दास ने अस्पताल में जूस पिलाकर तोड़वाया। सीसीडीसी श्री दिवाकर ने कहा कि मंगलवार को प्राचार्य से एक मेमोरेंडम मिला की यहां के छात्र उग्र होकर पीजी की डिमांड कर रहे है। कुलपति और रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार मैं तारापुर आर एस महाविद्यालय आया, स्थिति को समझा । मैं संतुष्ट हूं ।इस महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई होनी चाहिए। मुझे इस संबंध में प्रस्ताव को आगे बढ़ाना है। मैंने छात्रों से वायदा किया है कि मेरे इस कोशिश होगी कि एक सप्ताह में आपके यहां पीजी विभाग खुल जाए। प्रभारी प्राचार्य डॉ दास ने कहा कि छात्र पहले से ही यह मांग कर रहे थे। महाविद्यालय के तरफ से अनुशंसा विश्वविद्यालय को दिया जा चुका था। हाल के दिनों में जिन मांगों को लेकर उन्होंने बात कही है, पीजी की पढ़ाई विश्वविद्यालय स्तर से निर्णय लिया जाना था। जिसकी आज घोषणा की गई है। शेष मांग 15 जनवरी तक पूर्ण हो जाएगी। महाविद्यालय छात्र राजद अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि यह छात्रों की जीत है। तारापुर में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चालू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे ऊंची शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। आंदोलन में सभी छात्रों ने सहयोग किया, उनका धन्यवाद और महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया, इसके लिए उन्हें बधाई । साथ ही कहा कि अगर समय पर मांग पूरी नहीं हुई, तो छात्र संगठन इसे ही बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं रहेंगे। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मंटू यादव मुंगेर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सरवन कुमार छात्र राजद प्रदेश महासचिव ईशु यादव छात्र नेता राजकुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा वार्ता में उपस्थित थे।
बाइट-दिवाकर कुमार सीसीडीसी विश्वविद्यालय मुंगेर
बाइट यूएस दास प्रभारी प्रचार्य आर एस कॉलेज
बाइट-अंकित कुमार छात्र राजद




