48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने धूमधाम से मनाया बल का 61वां स्थापना दिवस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

दिनांक 18/12/2024 को 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के प्रांगण में गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय तथा अधीनस्थ सीमा चौकियों में “सशस्त्र सीमा बल के 61 वें स्थापना दिवस” को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसबी के जवानों, संदीक्षा परिवार एवं बच्चों ने भाग लिया।

48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को सशस्त्र सीमा बल के 61 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एसएसबी के इतिहास को बताया गया कि 1962 भारत- चीन युद्ध के बाद 20 दिसंबर 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो की नाम से एसएसबी की स्थापना की गई। बल का प्राथमिक कार्य सीमावर्ती आबादी का भरोसा जीतकर उनमे राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाकर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करना है।

2001 में एसएसबी को भारत- नेपाल सीमा सुरक्षा के लिए नामित किया गया और भारत नेपाल की कुल 1751 किमी की सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया। बाद में 2004 में एस एस बी के जवानों को अतिरिक्त 699 किलोमीटर भारत – भूटान सीमा की सुरक्षा का जिम्मा भी दिया गया। 2003 में सशस्त्र सीमा बल के रूप मे एक नए पहचान हुई और सीमा रक्षक के रूप में भूमिका निभाई। इस बल के आदर्श वाक्य सेवा सुरक्षा और बंधुत्व को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र सीमा बल विभिन्न हिस्सों में अंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के साथ साथ चुनाव कर्तव्यो , कानून और व्यवस्था कर्तव्यों का पालन भी कर रहा है।

खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट (दंडपाल) के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मुख्य अतिथि एवं सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि सशस्त्र सीमा बल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मध्य सुरक्षा की भावना, सीमा पार से होने वाले अपराधों को रोकना, तस्करी व अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकना है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ हम सीमा क्षेत्र के गावों में समय-समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन भी करते है। जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के जीवन में विकास एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक करना है।
उसके बाद मुख्य अतिथियों और अन्य सभी के साथ स्वादिष्ट खाने का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार एस डी एम जयनगर, बिपलब कुमार एस डी पी ओ जयनगर, सुश्री तनरेजा डी सी एल आर जयनगर, केलाश पासवान नगर पंचायत अध्यक्ष जयनगर, श्रीमती सुजाता कुमारी सीओ जयनगर, सुश्री प्रीति भारती थानाध्यक्ष देवधा व सशस्त्र सीमा बल के शगोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट, संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट, मनीष देवानन्द, सहायक कमांडेंट श्रीमती सुनेहा चिकित्सा अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बल के अन्य जवान शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment