पंकज कुमार जहानाबाद।
छोटे-छोटे बच्चों के बीच हो रहे लड़ाई को छुड़ाने गए शख्स की लाठी डंडे एवं लोहे के रड से पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है इस घटना से आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक सड़क पर बवाल काटा मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जहानाबाद में पर्यटन थाना बराबर के दिलदारनगर गांव में पड़ोसी ने एक व्यक्ति को पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक दिलदारनगर निवासी फेकू मांझी (40)
है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बराबर मखदुमपुर रोड पर शव को रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पर्यटन थाना बराबर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हत्या का आरोप गांव के ही वार्ड पार्षद पर लगा है। मखदुमपुर डीह मोहल्ला निवासी फेकू मांझी का ससुराल दिलदारनगर अंगूर बागान में था। पिछले 10 सालों से काम कर रहा था। उसकी लड़ाई पड़ोसी वार्ड पार्षद मिंता देवी से थी। उसके परिवार से
मंगलवार को मारपीट की घटना हुई थी।
घटना में फेकू मांझी घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया था। बुधवार की उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बराबर मखदुमपुर रोड पर शव को रहकर घंटों सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय मुखिया जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि
मृतक का झगड़ा गांव के ही वार्ड पार्षद से था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया । थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रहा है। मृतक परिवार द्वारा लिखित आवेदन के बाद करवाई किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है पुलिस दोनों गुटों पर पैनी नजर रखे हुए हैं




