रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
–जमुई जमुई PHC प्रभारी बीरेंद्र कुमार पर लगा करोड़ों रुपए के घोटाला का आरोप, राजद जिलाध्यक्ष ने DM से कार्रवाई का किया मांग
–जमुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई के प्रभारी पर सामान ख़रीदगी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर राजद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर त्रिवेणी यादव ने डीएम से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।वहीं इस मामले में सदर अस्पताल उपाधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉक्टर सैयद नौशाद अहमद ने जांच करने की बात कही है।इसकी जानकारी मंगलवार की देर शाम करीब 7:00 बजे राजद के जिलाध्यक्ष ने दी है।उन्होंने बताया कि इंस्ट्रूमेंट की खरीदारी कागज पर हो गई है और पैसों का गवन कर लिया गया है।इतना ही नहीं कोरोना काल में कई लोगों से काम लिया गया लेकिन अबतक उनलोगों को पैसा नहीं मिला है।ताज्जुब की बात तो यह है कि सभी पैसों की निकासी भी कर ली गई है।इसके उन्होंने बताया कि एएनएम से पैसा लेकर लंबी छुट्टी दे दी जाती है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई के प्रभारी द्वारा यह कहा गया था कि व उपस्थित होकर कार्य करते हैं उनके द्वारा क्लिनिक नहीं चलाया जाता है लेकिन शेखपुरा के खांडपर उनके द्वारा क्लिनिक चलाया जा रहा है और बोर्ड और नाम स्पष्ट है। अपने को मधुमेह, छाती, हृदय और वेट रोग विशेषज्ञ बताया गया है।जिसकी डिग्री की जांच की जाए, इसके साथ ही नर्स के नाम के आगे डॉक्टर कोमल कुमारी लिखा गया है जिसको स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ बताया गया है।इससे यह स्पष्ट होता है कि गरीब अशिक्षित आमजनों को धोखा में रखकर व दिग्भ्रमित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।।जिसकी जांच करनेकी मांग की गई है ।। आगे जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी से जांच कर संख्त कार्रवाई करने की मांग की है
वाइट –बाइट: डॉक्टर त्रिवेणी यादव, राजद जिलाध्यक्ष
बाइट–डॉक्टर सैयद नौशाद अहमद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक सह सिविल सर्जन जमुई




