रिपोर्ट- अमित कुमार!
-आगामी 19 और 20 दिसंबर को पटना में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन किया गया है । इस आयोजन को लेकर उद्योग विभाग बिहार के द्वारा कर्टन रेजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई । बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 को लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस बिजनेस कनेक्ट 2024 के स्वरूप की चर्चा की । उन्होंने कहा कि लगभग 1 वर्ष से देश के विभिन्न हिस्से में जाकर हम लोग इन्वेस्टर मीट करते आ रहे हैं । अभी हम लोग कुछ दिन पूर्व हैं विभिन्न देशों के एम्बेसी के साथ में हमारा इंटरेक्शन रहा है । हमारी कोशिश रहा है कि ब्रांड बिहार को बिल्ड करने में जो नया बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बना है । उसको लोगों तक दुनिया तक पहुंचाएं । और बिहार में निवेश बढ़े अगर निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर आते हैं और बिहार की जो स्ट्रेंथ है बिहार की जो ताकत है बिहार पूर्वी भारत का एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बन सकता है । हमारी संभावनाएं जिन सेक्टर में ज्यादा है, उनके लिए पॉलिसी भी हम आने वाले समय में बेहतर करेंगे । तो 19 और 20 का जो हमारा कार्यक्रम है यूजी दिशा में है । और मुझे पूरा विश्वास है बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 जो इन्वेस्टमेंट सबमिट है । बिहार का बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है । और आने वाले समय में इस इन्वेस्टर के माध्यम से बिहार के नए आर्थिक प्रगति की यात्रा प्रारंभ होगी । बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन एक वर्षों से होता आ रहा है । दूसरे प्रदेशों में भी इस तरह का आयोजन किया गया है । अबतक बिहार में कुल कितने इन्वेस्टर आए हैं । इस सवाल के जवाब में नीतीश मिश्रा ने कहा कि अगर इस वितीय वर्ष की हम लोग बात कर रहे हैं तो लगभग 30000 करोड़ से अधिक के नए प्रस्ताव की हमलोगों ने स्वीकृति भी दी है। जो प्रोसेस जो इन्वेस्टमेंट के क्लीयरेंस का है वह रुकता नहीं है । वह सतत प्रक्रिया है । बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो इस तरह के आयोजनों का इंतजार भी करते हैं । उनके कुछ विषय होते हैं । किसी बिंदु पर वह संतुष्ट होना चाहते हैं । फिर सरकार से संतुष्ट होने के बाद वह एमओयू साइन करते हैं । केवल दो दिन है एमओयू साइन होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा । लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार के जो विभिन्न क्षेत्र हैं उस पर भी निवेश बेहतर होगा । न सिर्फ उद्योग विभाग से जुड़ा हुआ अन्य विभाग में भी जहां इन्वेस्ट के अपॉर्चुनिटी है उनका भी प्रस्ताव हमें आ रहा है ।
बाईट:— नीतीश मिश्रा, उद्योग मंत्री बिहार




