आठ सूत्री मांगों को लेकर छात्र राजद का महाविद्यालय के बाहर आमरण अनशन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत तारापुर अनुमंडल का एकमात्र पुराना डिग्री कॉलेज आरएस कॉलेज में मूलभूत समस्याओं के लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में छात्र राजद के नेताओं ने मंगलवार से महाविद्यालय प्रवेश द्वार पर अनशन प्रारंभ किया है। अनशन प्रारंभ होने से पूर्व छात्र राजद नेताओं ने महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ उदय शंकर दास को पूर्व में अंतिम बार मांग पत्र सौंपते हुए यह कहा था कि 15 दिनों मे समाधान नहीं होने पर वे लोग अनशन एवं अन्य आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। 15 दिन पूर्ण होने के बाद छात्र नेताओं ने पुनः प्रभारी प्रधानाचार्य को अनशन प्रारंभ होने की सूचना दिया था। अनशन पर बैठने से पूर्व छात्र राजद के नेताओं एवं सदस्यों ने कॉलेज कैंपस में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन के उदासीनता के विरुद्ध नारा लगाया। प्रधानाचार्य के कक्ष में तालाबंदी किया तथा विरोध प्रदर्शन किया। छात्र राजद के नेताओं को राजद के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने माला पहनकर अनशन प्रारंभ कराया। छात्र नेता विश्वविद्यालय के कुलपति के स्थल पर आकर मांगों के पूर्ण किये जाने की मांग कर रहे थे
महाविद्यालय अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि हमारे 8 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना अनशन पर बैठे हैं। विधानसभा में किसी महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई नहीं है। इस महाविद्यालय में इसे प्रारंभ किया जाए। पीजी पढ़ाई की स्वीकृति मिलने सहित अन्य मांगों के पूर्ण होने तक वे लोग अनशन पर बैठे रहेंगे। सूरज कुमार ने कहा कि कुलपति आकर जब तक पीजी पढ़ाई की घोषणा नहीं करते हैं अन्य बुनियादी मांगो के पूर्ण होने का सकारात्मक आश्वासन नहीं देते हैं मरणोपरांत तक अनशन जारी रहेगा। बरसों से महाविद्यालय प्रशासन झूठा आश्वासन देकर छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रही है। शाम्भवी झा ने बताया कि आठ सूत्री मांग पूरा होने तक अनशन पर बैठी रहेंगी। राजद के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के हित में छात्र राजद ने सही बातों को रखने का प्रयास किया है । विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय उनके हितों की रक्षा करने में असफल है। राजद परिवार का पूरा समर्थन आंदोलन को है। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ उदय शंकर दास ने फोन पे बताया कि छात्र नेताओं की मांग को विश्वविद्यालय को अनुशंसा के साथ भेजा गया है। पीजी की पढ़ाई का निर्णय विश्वविद्यालय स्तर से लिया जाएगा। अन्य सभी मांगों पर महाविद्यालय कार्य कर रही है।

बाइट-अंकित कुमार महाविद्यालय अध्यक्ष
बाइट-सूरज कुमार
बाइट-शाम्भवी झा

Join us on:

Leave a Comment