रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या पर रोक लगाने एवं सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन करने वाली बैरागी स्थित समाज सेवी संस्था कन्या विवाह
एंड विकास समिति के 14 साल पूरे होने पर बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में 14 में वर्षगांठ पर केक काटकर मनाया गया। संस्था के संरक्षक उमर नूरानी सहायक, सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हसीबुल्ला अंसारी, प्रभारी कोषाध्यक्ष संजय सिंह महिला पदाधिकारी महजबीन साहिब ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरों को के खिलाकर खुशी मनाया। इस मौके पर संस्था के सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज के ही दिन नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने संस्था का उद्घाटन किया था। उन्होंने संस्था के उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज तक बिहार झारखंड में लगभग 13000 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर संस्था मुहिम जारी रखे हुए हैं।
उन्होंने बताया संस्था आगामी वर्ष फरवरी माह 2025 में गढ़वा जिले में दानरों नदी छठ घाट पर 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन करेगी साथ ही कन्याओं के वर को रोजगार हेतु टोटो टेंपो देकर रोजगार मुहैया कराने जा रही है।उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सामाजिक तत्व के लोग संस्था के गरिमा को ठेस पहुंचाने में लगे हैं उससे सावधान रहने की सलाह लोगों को दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी राजा कुमार, मुस्तकीम कौशल निशा,कुमारी सादिया, हलीमा, हिमांशु,मोहित, मोहम्मद शमी, झुन्नी विश्वकर्मा मंटू प्रसाद राजकुमारी सिंह मालती देवी दीपक पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बाइट राजेश कुमार सिन्हा सहायक सचिव
बाइट अभिषेक कुमार
गया




