रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री की पुस्तक का विमोचन
पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय की लिखित पुस्तक “आरोग्य पथ पर बिहार-जन स्वास्थ्य का मंगल” का आज भव्य विमोचन हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पुस्तक का विमोचन विधानसभा के विस्तारित भवन सभागार में किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पुस्तक में बिहार के जन स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया गया है।




