यातायात पुलिस के लिये ट्रैफिक पुलिस बूथ का एसएसपी आशीष भारती ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया शहर के जिलाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित गोलंबर के पास इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक – 325 की ओर से गर्मी धूप बरसात वा ठंड जैसे विपरीत मौसम में ड्यूटी कर रहे हैं यातायात पुलिस के सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस बूथ बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस बूथ का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने फीता काट कर किया। इस मौके पर इनर व्हील क्लब के प्रेसिडेंट तृप्ति गुप्ता, ट्रैफिक डीएसपी निशु मल्लिक, एएसपी पीएन साहू व क्लब के अन्य वरीय सदस्य उपस्थित थे। मौके पर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि शहर के इस मोड़ पर काफी संख्या में लोगों का आना-जाना पड़ताहै , पुलिस के लिए यातायात संभलना एक चुनौती होती है ऐसे में यातायात पुलिस को पब्लिक को सेवा देने में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए उन्होंने क्लब को धन्यवाद दिया है। वही क्लब के अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने बताया कि यातायात पुलिस के सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है। बूथ में बिजली, तीनों तरफ से खिड़की और एग्जॉस्ट फैन भी लगाया गया है। खिड़की से तीनों तरफ से पुलिस नजर बनाए रखेंगे।
बाइट आशीष भारती एस एसपी गया
बाइट तृप्ति गुप्ता इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment