मध्याह्न भोजन से अंडा चोरी कर घर ले जाने वाले गुरु जी से शिक्षा विभाग ने माँगा 24 घंटे में स्पष्टीकरण!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। बच्चों के मध्याह्न भोजन से अंडा चोरी कर घर ले जाने वाले गुरु जी से जिला शिक्षा विभाग ने दोषी गुरु जी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। मध्याह्न भोजन से अंडा लेकर घर जाते गुरु जी का विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया था और वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

इधर वीडियो को तेजी से वायरस होते देख जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त मास्टर साहब से अविलंब जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर उनके विरुद्ध इकतरफा करवाई करने की बात कही गई है। वायरल वीडियो लालगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय रिखर का है। जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्चों के मध्याह्न भोजन से झोला में अंडा लेकर जाते दिख रहे हैं।

जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और कहा था कि यह अंडा बच्चों को खाने के लिए आता है ना कि आपके घर पर ले जाने के लिए काफी विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी आए और लोगों को समझा बुझाकर चले गए इसका फोटो वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसके बाद वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम बनाकर इसकी जांच की गई तो यह सही पाया गया इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के द्वारा पत्रांक 671 से एक पत्र जारी किया गया है और प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिखर प्रखंड लालगंज को 24 घंटे के अंदर अपने निलंबन और प्राथमिक के दर्ज करने के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांग किया गया है अन्यथा एक तरफा कार्रवाई की जाएगी इससे विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ सरकारी संसाधनों के गवन का मामला साबित होता है।

Join us on:

Leave a Comment