सोना ठग पड़े मोस्ट वांटेड के चक्कर में, अपहरण कर किया फिरौती की मांग, सभी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी दो सोना का ठगी करने वाले आरोपी खुद मोस्ट क्रिमिनल के पेच में फस गया। जहां दोनों को किडनैप कर उनके परिवार वालों से फिरौती मांगा जाने लगा। तो किडनैप होने की सूचना नजदीकी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही मधुबनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किडनैपर सहित दोनों ठगी करने वाले को पकड़ लिया। पूरे घटनाक्रम के संबंध में खजौली डीएसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों को बताया है कि, बाबूबरही थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का रहने वाले महावीर दास का पुत्र उमेश कुमार दास और दूसरे युवक उमेश कामत नकली सोना लेकर लोगों के साथ ठगी करता है। ये दोनों बड़े पैमाने पर इन कार्यों को करता आ रहा है। दस महीना पहले भी दोनों को नकली सोना के कार्य करते समय घाटा लगी थी। जहां पंडोल थाना क्षेत्र के रहने वाले बबलू यादव, राजा यादव, अभिषेक कुमार राय एवं टुनटुन यादव जोकि ये सभी लोग बड़े अपराधी है। इन चारों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना में लुट,हत्या,चोरी का मामला दर्ज है। आगे डीएसपी ने बताया है कि उमेश कामत एवं उमेश दास नकली सोना को बेचने को लेकर बबलू यादव से संपर्क किया। संपर्क करने के बाद बबलू यादव ने बुलाया तय स्थल पर दोनों जब पहुंचा तो दोनों का अपहरण कर लिया गया। इस के बाद उमेश कामत एवं उमेश दास के परिजन को फोन कर फिरौती की मांगना किया जाने लगा। वहीं फोन पर कहा कहां जाने लगा कि पैसा नहीं देने पर दोनों को जान से मार देंगे। इस प्रकार कि धमकी बार बार दिया जाता रहा। वही अपहरण को लेकर उमेश दास के बड़े भाई ने बाबूबरही थाना में प्राथमिक की दर्ज कराते हुए मामले के संबंध में पुलिस को जानकारी दिए। पुलिस के संज्ञान में घटना आते ही जिले की पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए अपहरण कर्ता सहित अपहृत नकली सोना ठग गिरोह के दोनों सदस्य को धर दबोचा गया। इस बाबत डीएसपी ने बताया है कि अपहरण कर्ता चारों युवक के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि सोने का ठगी करने वाले दोनों के विरुद्ध भी ठगी का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment