अपराध की योजना बना रहे पैक्स अध्यक्ष सहित तीन हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाहर गांव के पास मुख्य सड़क पर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे एक स्कार्पियो पर तीन युवकों को हथियार के साथ खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार युवकों में नरार पूर्वी पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर यादव भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा,चार जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल बरामद की है। वहीं काले रंग की एक स्कार्पियो भी जब्त किया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के बयान पर खजौली थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि थाना क्षेत्र के ठाहर रेलवे गुमटी के पास एक काले रंग की स्कार्पियो में कुछ अपराधियों के बैठे होने तथा किसी अपराध की योजना बनाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के सत्यापन में स्थानीय थाना पुलिस जैसे ही वहां पहुंची अपराधी अपनी गाड़ी स्टार्ट कर वहां से भागने लगे। पुलिस ने शस्त्र बल के सहयोग से चालक सहित अन्य तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के छपराढ़ी गांव का हरि यादव के पुत्र दिवाकर कुमार उर्फ उमेश यादव, झरी यादव का पुत्र मदन यादव, तथा इसी गांव के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बासुदेव यादव का पुत्र बालेश्वर यादव के रुप में किया गया है। पकड़े गए युवकों की तालाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस बरामद की गई। आबस्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया है। इस बाबत एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने बताया कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सहित जेल भेजे गए तीनों युवक किसी अपराध की योजना बना रहे थे। हथियार के साथ तीनों को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा ठाहर गुमती के पास से गिरफ्तार किया गया था।

Join us on:

Leave a Comment