रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाहय सीमा चौकी पिपरौन के जिम्मेवारी के इलाके मे एसएसबी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों द्वारा रात्रि नाके के दौरान 284/31 के 50 मीटर दूर भारतीय क्षेत्र में कुछ लोग सर पर बोरो में सामान ले जाते दिखाई दिये उनकी नजर एसएसबी के जवानों पर पड़ते ही सामान गिराकर बार्डर नजदीक होने का फायदा उठाकर नेपाल भाग गए। पकड़े गए माल को खोलकर जांच की गयी तो उसमें रेडिमेंट कपड़े थे । पकड़े गए इस सामान का विवरण इस प्रकार से है :-
01 . मफ़लर 191 नग
- गरम टोपी – 2964 नग
- गरम शाल – 224 नग
- पैंट शर्ट कपड़ा – 22 नग
- जुराब – 698 नग
- साड़ी/धोती – 222 नग
जब्त किए गए सामान को सीमा शुल्क कार्यालय पिपरौन को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।




