सहरसा- अज्ञात सर कटा विकलांग युवक का शव पुलिस ने किया बरामद।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

:- अज्ञात सर कटा विकलांग युवक का शव पुलिस ने किया बरामद। शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी।

:- सहरसा से ख़बर आ रही है जहाँ आज मंगलवार को सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थानां क्षेत्र के परमिनियाँ हॉल्ट के पास एक विकलांग युवक का सर कटा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया।शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर शव की शिनाख्त में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विकलांग युवक की उम्र तकरीबन 22 साल बतायी जा रही है।आज युवक जिले के सोनवर्षा कचहरी थानां क्षेत्र स्थित परमिनियाँ हॉल्ट स्टेशन गया था उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से सिर अलग और धर अलग हो गया।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

BYTE :- चौकीदार अरुण कुमार पासवान।

Join us on:

Leave a Comment