रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– ऑल इंडिया तंजीमे इंसाफ मधुबनी जिला का कन्वेंशन बिस्फी प्रखंड के दमला गांव में आयोजित हुआ। कन्वेंशन का अध्यक्षता मोहम्मद बदरुद्दीन ने किया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य महासचिव इरफान अहमद फातमी ने कहा देश और राज्य बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा है । केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद के बदौलत सत्ता पर काबिज होकर चुनिंदा पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने का कम कर रही है । बेरोजगारी एवं महंगाई से परेशान होकर नौजवान भटक रहा है । उन्होंने कहा हमें शियाशत से दूर नही रहना चाहिए । जब तक जुल्म के खिलाफ आवाज मजबूत नही करेंगें,संगठित आंदोलन नही करेंगें तब तक हमारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता रहेगा ।
इरफान फातमी ने कहा इंसाफ संगठन प्रगतिशील विचारधारा के राजनीतिक दलों की सहयोग कर जातिवादी एवं धार्मिक उन्माद के संगठनों के खिलाफ आंदोलन करती आ रही है ।
21,22 दिसंबर 2024 को सिवान के बरहरिया में इंसाफ का बिहार राज्य सम्मेलन आयोजित है जिसमे संगठन को मजबूत करने एवं बिहार एवं केंद्र के सत्ता से वैसी ताकतों को दूर करने का आंदोलन तेज करने की योजना बनाई जाएगी तथा नए भारत का निर्माण ,नए तरीके से बिहार का विकास करने का ऐलान किया जायेगा ।
कन्वेंशन में संगठन के जिला के नेता मोहम्मद जहागीर , मोहम्मद नसीम , मोहम्मद गुफरान , मोहम्मद सादाब, मोहम्मद रिज़वान , मोहम्मद समीम , मोहम्मद आदि , मोहम्मद छोटे सहित दर्जनों लोग भाग लिए । तो वही कन्वेंशन को सीपीआई के जिला मंत्री मिथिलेश झा, अंचल मंत्री महेश यादव , जिला परिषद सदस्य उदय भूषण महाराज ने भी संबोधित किया ।




