आरा क्लब में दो दिवसीय भोजपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

दो दिवसीय भोजपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आरा क्लब बैडमिंटन कोर्ट में कराया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
U- 13, U-15, तथा U-17 एज ग्रुप में बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख स्कूलों में D A V आरा, D A V जगदीशपुर,जीन पॉल्स हाइ स्कूल, सेट जेवियर्स, माउंट लीटरआ, डी के कार्मेल, ज्ञान ज्योति, B S, D A V, कैथोलिक मिशन स्कूल इत्यादि के लड़के लड़कियां अपने अपने स्पोर्ट्स टीचर के साथ आ के हिस्सा लिया।
फाइनल के पूर्व U-13 गर्ल्स में डी के कार्मेल की उदिशा ने डी ए वी जगदीशपुर की जिज्ञासा कुमारी को 15-4 से हराया और दीपाली ने वैष्णवी को 15-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाया।
वहीं U-17 गर्ल्स में कैथोलिक की प्रज्ञा ने विधि वैभवी को तथा वंदना कुमारी ने डी ए वी जगदीशपुर की अर्चना कुमारी को हराया।
U-11 बॉयज में अथर्व शिवस्तव ने डी ए वी धनुप्रा के अंकित कुमार को हराया।
इस टूर्नामेंट का आयोजन आरा क्लब के सचिव डॉ बी के शुक्ला के नेतृत्व में बैडमिंटन ट्रेनर रवि श्रीवास्तव तथा अन्य सहयोगियों द्वारा कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment