कांग्रेस सेवा दल के 101 साल पूरे, सदाकत आश्रम में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


कांग्रेस सेवा दल के 101वें स्थापना दिवस पर पटना के सदाकत आश्रम में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा दल की उपलब्धियों को सराहा और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लाल जी देसाई, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में अखिलेश प्रसाद सिंह ने सेवा दल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था देश की आजादी और निर्माण में लगातार योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है और इसकी उपलब्धियों की जितनी चर्चा की जाए, वह कम है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “सेवा दल के 101 साल पूरे होने पर मैं बधाई देता हूं। यह संगठन कांग्रेस पार्टी और देश की प्रतिष्ठा को और ऊंचा उठाए, यही मेरी कामना है।”
इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 सीटों से कम पर क्यों लड़ेगी? पार्टी बिहार में सभी सीटों पर तैयारी कर रही है और गठबंधन में जो सीटें मिलेंगी, उन पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

तेजस्वी यादव के महिला योजना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹2500 देने की योजना अच्छी है, लेकिन यह राशि और बढ़ाई जानी चाहिए।

सम्बोधन :-

  1. अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  2. लाल जी देसाई, मुख्य संगठक, कांग्रेस सेवा दल
  3. शकील अहमद खान, कांग्रेस विधायक दल नेता

Join us on:

Leave a Comment