रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर रात मारऱ गांव में गोली चलने की खबर सामने आ रही है। गोली बारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, इलाके में गोली चलने के बाद से दहशत का माहौल व्याप्त है।
मृतक युवक की पहचान मारर गांव के अजीत कुमार, 18 वर्ष पिता भोगेंद्र पासवान, थाना रहिका थाना के रूप में हुई है।मालूम हो कि गोली चलने और युवक की मौत की खबर की जानकारी राजनगर थाना पुलिस को मिली। सूचना पाते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई, वहीं गोलीबारी की घटना शहर मुख्याले से पास होने को लेकर नगर थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची उधर गोलीबारी की वारदात वाली जगह मारर गांव रहिका थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर रहिका थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही खुद खजौली डीएसपी मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचकर गोलाबारी की घटना की जांच में जुट गए। इधर रहिका थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मामले की जांच में जुट गए है। गोलाबारी की घटना को लेकर खजौली डीएसपी मनोज राम ने बताया कि घटना की जांच के वक्त पुलिस की टीम पिस्टल के साथ एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। साथ ही डीएसपी मनोज राम ने कहा कि घर पर अवैध हथियार के साथ दो तीन दोस्त मिलकर मछ्ली की पार्टी कर रहा था उसी दौरान लोडेड पिस्टल होने की वजह से एक दोस्त के द्वारा पिस्टल चलाने की कोशिश के दौरान अजीत कुमार नाम के युवक को गोली लग गई। गोली लगने से घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। हथियार के साथ पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ किया जा रहा है।




