निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल के बेस कैंप  ऑफिस,स्टील यार्ड मे अचानक लगी आग, भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली : कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल हेमतपुर स्थित बेस कैंप के आरएमएस ऑफिस के स्टील यार्ड मे अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान अन्य कागजात जल गया.घटना रविवार की सुबह करीब पांच बजे की बताई गई.मौके पर अफरातफरी मच गई. जिसमे पुल निर्माण कंपनी के आरएमएस ऑफिस मे रखा करीब लाखों रुपये के सामान सहित सारे कागजात जल गया. आग लगने के शोर होने पर कंपनी के कर्मियों ने बोरिंग की सहायता से आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के निर्माण कंपनी के बेस कैंप है. जिसमे रविवार सुबह पाया नंबर 22 स्थित स्टील यार्ड के आर एम एस ऑफिस मे अचानक आग लग गई.आग से ऑफिस मे रखा दो कंप्यूटर सेट, पांच पंखा, तीन एसी, गोदरेज मे रखी दर्जनों फाईल समेत लाखों रुपये का सामान जल गया. इस सम्बन्ध मे कंपनी से जुड़े कर्मियों ने बताया की आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है.जिसमे आर एम एस ऑफिस मे रखा दर्जनों फाईल समेत दो कंप्यूटर सेट, पांच पंखा, तीन ए सी, गोदरेज मे रखी दर्जनों फाईल समेत लाखों रुपये का सामान जल गया.कर्मियों ने बताया की बोरिंग की सहायता से आग पर काबू पाया गया.

Join us on:

Leave a Comment