बेटे के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए आमरण अनशन पर बैठे सरपंच पिता को एसपी ने जूस पिलाकर तोड़वाया अनशन।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-अपने बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह दिन से आमरण अनशन पर बैठे सरपंच पिता को एसपी ने जूस पिलाकर तोड़वाया अनशन। एसपी ने कहा की जल्द ही आरोपी की होगी गिरफ्तारी।

-मुंगेर: धरहरा दक्षिणी पंचायत के सरपंच पुत्र इंद्रजीत हत्याकांड का उदभेदन व हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर छह दिनों से अनशन पर बैठे पिता सरपंच राकेश रंजनउर्फ़ कालीचरण को एसपी सैयद इमरान मसूद से जूस पिलाकर व आश्वाशन देकर अनशन को समाप्त करवाया।वंही अनशन समाप्ति से पूर्व आज धरहरा में आक्रोश मार्च निकाला। इस मोके पर मृतक के पिता सरपंच ने बताया की मेरे पुत्र की चार माह पूर्ब अपरहण कर हत्या कर दी गई थी लेकिन अब तक पुलिस हत्याकाँड की गुथ्थी सुलझाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा की अफ़सोस है की न्याय पालिका का अंग होने के बाबजूद इन्साफ के लिए दर दर भटक रहे है।

वंही इस मामले को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा की चार माह पुर्ब धरहरा थाना क्षेत्र में सरपंच के पुत्र की हत्या कर दी इसी मामले को लेकर मृतक के पिता कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे जिसे आश्वाशन के बाद उनका अनशन को समाप्त करवा दिया है और उन्हें आश्वाशन दिया है की जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दियाजायेगा .

बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment