बाइक सवार अपराधियो ने थूक फेंककर महिला से छीने ढाई लाख रुपये!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में लूट की अजीब वारदात.. अपराधियो ने थूक फेंककर महिला से छीने ढाई लाख रुपये..बाइक सवार अपराधियो ने वारदात को दिया अंजाम..सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर हुई कैद..कलमबाग रोड की घटना.. पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर में आपराधिक वारदात दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है..हर दिन लूट छिनतई की घटना से लोग दहसत में रहते हैं..बाइक सवार अपराधी पलक झपकते वारतदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं..पुलिस हाथ पर हाथ पकड़कर बैठी रह जाती है.. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग रोड पर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने शुक्रवार को रिटायर्ड सैनिक पवन सिंह की पत्नी सुनीता देवी से ढाई लाख रुपये छीन लिए. यह घटना कलमबाग रोड स्थित किलर शो रूम के पास हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई..घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही नगर डीएसपी सीमा देवी, थानेदार रवि कुमार गुप्ता, दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ की. पास में स्थित कपड़े के शो रूम के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला.. कैमरे की जांच करने पर बाइक सवार अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान में जुटी है. प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हो रहा है कि इन अपराधियों का संबंध कोढ़ा गिरोह से हो सकता है, जो इस तरह की वारदातों में संलिप्त रहता है.
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड सैनिक पवन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने शुक्रवार को माड़ीपुर स्थित सेंट्रल बैंक से ढाई लाख रुपये की निकासी की थी. सुनीता देवी ने यह रकम अपनी बहू के इलाज के लिए निकाली थी. पैसे लेकर घर लौटते समय अपराधियों ने उन्हें शिकार बना लिया. सुनीता देवी ने बताया कि वह पैसे को शॉल के नीचे छिपाकर स्कूटी पर बैठी थीं. तभी पीछे से आए अपराधियों ने उन पर थूक फेंका. जब सुनीता देवी ने इसका विरोध किया और शॉल हटाया, तब अपराधी ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए.
सुनीता ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया. फिर वह अपने पति के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है..वही नगर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि एक महिला से ढाई लाख रुपिया छीन लिया गया है..सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है..एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है
बाइट-सुनीता देवी,पीड़ित महिला
बाइट-पवन सिंह,पीड़ित महिला के पति
बाइट-सीमा देवी,डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment