संवाददाता :- विकास कुमार!
– सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला रेलवे पटरी समीप पुलिस को मिला ट्रेन से काटा एक युवक का शव। सदर अस्पताल सहरसा पोस्टमार्टम को भेज पुलिस जुटी जांच में।
– एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला रेलवे पटरी समीप शनिवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस को ट्रेन से कटा हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस मृतक युवक की पहचान कर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर, पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला चाभी टोला निवासी योगेंद्र मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र बृजेश मुखिया के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की दो दिन पहले ही सौर बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर में शादी हुई थी और आज शनिवार सुबह 3 बजे दुधेला रेलवे पटरी समीप सौच करने गए गांव वालों को उस युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुट गई है। आपको बता दें खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसकी पता नहीं चल सका है।
BYTE :- मृतक का भाई संतोष मुखिया।




