रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना:
जिलाधिकारी पटना द्वारा लोक शिकायत निवारण के तहत 12 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई और संबंधित परिवादों का निवारण किया गया। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन-शिकायतों के समाधान में पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता बरतें।
उन्होंने जनहित के कार्यों में सजगता बनाए रखने और शिकायतों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही, सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहें और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों का निवारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




