रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
– बेगूसराय- बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी । घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है। घटना के संबध में बताया जाता है कि सिमरिया गांव निवासी चिक्कू कुमार बाइक से गढ़हारा जा रहा था तभी उसके गांव के ही सोनू कुमार ने इसे रोक कर फायरिंग की तो एक गोली बाइक में लगी फिर भागने लगा तो उसे खदेड़ कर फायरिंग किया तो एक गोली चिक्कू के बांह में लग गई। घटना के कारण के संबंध में बताया जाता है कि घायल के दोस्त प्रियांशु का बीस हजार रुपए सोनू के यहां बकाया था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। घायल ने बताया कि सोनू भी गांव का है और अपराधिक प्रवृत्ति का है। पैसे को लेकर आपस में विवाद चल रहा था इसलिए जब वह जा रहा था तो जबरन रोक कर विवाद किया और गोली मार दिया । फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है।
बाइट- घायल के दोस्त
बाइट- चिक्कू कुमार, घायल




