जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उमेश कुशवाहा ने किया भारी बहुमत से पुनः सरकार बनाने का दावा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद स्थानीय अतिथि गृह में एनडीए के नेताओं की हुई बैठक। बैठक में आपसी समन्वय और 2025 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत को लेकर किया गया विमर्श — उमेश कुशवाहा

ऐंकर– मधुबनी जिले के जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकर्ता सम्मेलन टाउन क्लब फील्ड मधुबनी में आयोजन के बाद जिला एनडीए गठबंधन दल के सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक की गई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि बैठक में आपसी समन्वय और 2025 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत को लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। वहीं जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष लालन सर्राफ ने कहा कि दल मिला है तो दिल मिला कर 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएंगे। बैठक में जिले के एनडीए के सभी सांसद और विधायक के अलावे सभी घटक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद स्थानीय अतिथि गृह में एनडीए के नेताओं की बैठक के आयोजन की अध्यक्षता जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्य के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद एनडीए की भी बैठक होगी। जिले में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाया जाएगा। प्रदेश जेडीयू के कोषाध्यक्ष लालन सर्राफ ने कहा कि एनडीए के बैठक में एनडीए के नेताओं ने दिशा निर्देश पर ताल मेल बैठाकर एनडीए को राज्य में सभी सीटों पर जीता कर एनडीए की बिहार में सरकार बनाने का संकल्प लिया। दल मिला है तो दिल मिला कर 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

बीजेपी के झंझारपुर के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में दिल मिला है एनडीए कार्यकर्ताओं का उसी प्रकार प्रखंड स्तर पर भी दिल मिले इसकी कमी है। जिले के कार्यकर्ताओं के समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बैठक में जिले के एनडीए के सभी सांसद और विधायक के अलावे बीजेपी के मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा, झंझारपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव, लोजपा के अरविंद पूर्वे, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद सिंह, दिलीप चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाइट– उमेश कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment