प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एआईएसएफ के छात्रों ने बीपीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाकर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते हुए जमकर हंगामा किया। दरअसल 70 वीं बीपीएससी परीक्षा के दौरान पटना में छात्रों ने प्रश्न पत्र लीक होने की बात कह कर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान पटना डीएम के द्वारा एक छात्र को थप्पड़ भी मारा गया था। इससे नाराज बेगूसराय के एआईएसएफ के छात्र-छात्राओं ने शहर के महिला कॉलेज गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। छात्र नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन हर बार परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हो जा रहा है और सरकार प्रश्न पत्र लीक मामले में कभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिस तरह से 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में लापरवाही हुई है और प्रश्न पत्र लिक हुआ है वह गंभीर विषय है। गरीब छात्रों के द्वारा वर्षो परीक्षा की तैयारी करते हैं और जब परीक्षा देने जाते हैं तो प्रश्न पत्र लिक कर जा रहा है। छात्रों ने प्रश्न पत्र लिक मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की और जमकर हंगामा करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। छात्र नेताओं का आरोप है कि बिहार में भाजपा जदयू एनडीए की सरकार है देश में भी एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार में हर परीक्षा में प्रश्न पत्र लिक होता है जो गंभीर विषय है। अगर प्रश्न पत्र लिक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में छात्र संगठन एनडीए को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
बाइट- छात्र नेता
बाइट- छात्र नेता
बाइट- छात्र नेता




