जदयू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला सम्मेलन की तैयारी तेज!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला जदयू बिहार सोनी कुमारी द्वारा मधुबनी विधानसभा के अंतर्गत तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला सम्मेलन में महिला कार्यकर्ता की भागीदारी अधिक से अधिक हो इसे सुनिश्चित किया गया। वहीं इस मौके पर सोनी कुमारी ने कहा कि जिला सम्मेलन मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित टाउन क्लब मैदान में आयोजित होने वाली है। सम्मेलन में जन सैलाब उमरने वाला है। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रति अपनी उपस्थिति देकर सभी कार्यकर्ता धन्यवाद प्रस्तुत करेंगे। जिस तरह से दरभंगा जिले में एम्स लाने, एयरपोर्ट लाने में केंद्र से अपने जिला के प्रति विभिन्न योजनाओं को लेकर अधिक से अधिक राशि उपलब्ध कराने में श्री झा का योगदान है। इससे जिले वासीयों सहित महिलाओ में बहुत ही ज्यादा खुशी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को घुंघट से बाहर निकाल कर, जनप्रतिनिधि बनाकर उभारे है, महिलाओं को 50% आरक्षण देकर उनको समाज के उच्चतम पायदान पर पहुंचाए हैं हम सभी महिला साथी मुख्यमंत्री जी पर आगामी चुनाव में विश्वास जताते हुए एनडीए को सभी सीट पर जीत दिलाने का काम करेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से हम लोगों के मिथिला के विकास पुरुष राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की उपस्थिती से प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की उपस्थिती से, सांसद रामप्रीत मंडल की उपस्थिति से सभी मंत्री विधायको के उपस्थित रहने सम्मेलन की सफलता को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है। तो वही जिले के हम सभी कार्यकर्ता भी ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति देकर अपने नेता को आश्वस्त करेंगे की 2025 फिर से नीतीश। सोनी कुमारी ने जिले के सभी 21 प्रखंडो से महिलाओं की ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए भ्रमण कर जन संवाद करने का काम कर रही हैं। वहीं महिलाओं खासकर कार्यकर्ताओं को जिला सम्मेलन में आने का न्योता भी दे रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment