रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
मंत्री ने विपक्षी को किया चैलेंज हिम्मत है तो चौक पर शराब पीकर दिखाएं या सार्वजनिक स्थान पर नाटक करके दिखाएं फिर देखिए क्या होता है।
बिहार सरकार के मध्य निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के चक मोहम्मद चिश्ती पहुंचे जहां पर नीतीश सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई तो बिहार में विपक्षी नेताओं को भी मंत्री ने चैलेंज कर दिया मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग शराबबंदी को फेल बताते हैं। वह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर बताएं या नाटक करके बताएं फिर उसका क्या हाल होता है। बिहार सरकार के मंत्री मध्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की कई उपलब्धियां को गिनवाया मंत्री ने कहा कि बिहार में कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को अंडा नहीं खिलाता था। नीतीश कुमार पूरे बिहार के बच्चा बच्चियों को अंडा खिला रहे हैं। मंत्री ने कहा किसी भी अल्पसंख्यक एससी-एसटी को कंपटीशन से नौकरी नहीं होती थी नीतीश सरकार ने सर्टिफिकेट पर नौकरी दिया है तमाम अल्पसंख्यक एससी एसटी का सर्टिफिकेट में दीमक खा रहा था लेकिन नीतीश कुमार ने सभी को नौकरी पर लगाया है। मंत्री ने कहा है की बिहार में लोग शराब पी रहे हैं तो अपने घर में पी रहे हैं किसी की हिम्मत नहीं है। जो चौक पर शराब पिकर तमाशा नाटक करें वह मंत्री ने एससी एसटी अल्पसंख्यक एक भी कंपटीशन पास नहीं कर सकते हैं। सबको सर्टिफिकेट देखकर नीतीश कुमार ने नौकरी दे दिया है। लालू प्रसाद यादव के रीजन में एससी एसटी अल्पसंख्यक को नौकरी नहीं मिली और नहीं मुखिया और वार्ड पार्षद बनते थे। 2005 से पहले कभी भी महिला को आगे नहीं बढ़ाया है। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री जी अपने कार्यक्रम के बारे में भूलकर सरकार की एक पर एक उपलब्धियां बताने लगे तो उन्हें लगा कि यह चुनावी सभा ही है। मंत्री मध्य निषेध विभाग की ओर से जागरूकता अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर तमाम मध्य निषेध विभाग के अधिकारी मौजूद थे तो भारी संख्या में स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें महिला पुरुष दोनों शामिल थे।




