रिपोर्ट- अमित कुमार!
9 मार्च 2025 को पटना में भाकपा-माले’ बदलो बिहार महाजुटान’ करेगी. आज उसकी तैयारी को लेकर पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए माले महासचिव ने कहा कि फासीवादी भाजपा को पीछे धकेलने की जवाबदेही बिहार पर है. कुछ ही महीनों में यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है. उन्होंने आह्वान किया कि झारखंड की तरह बिहार भी भाजपा को सबक सिखाए ताकि देश में संविधान व लोकतंत्र को बचाया जा सके.
आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बैकफुट पर पहुंची भाजपा एक बार फिर से हरियाणा व झारखंड के चुनावों के बाद हमलावर है. महाराष्ट्र में उसने तिकड़मों के जरिए पहले सत्ता हथियाया फिर चुनाव हथिया लिया. आज महाराष्ट्र सहित पूरा देश चुनाव आयोग की निष्पक्षता और ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा है. ऐसे में उसपर पर्दा डालने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का शिगुफा छेड़ा जा रहा है.




