रिपोर्ट अनमोल कुमार
जमीयत उलेमा हिंद मुंगेर इकाई के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुल्ला बुखारी साहब की अध्यक्षता में जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष होने पर शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राईन का अभिनंदन सह स्वागत समारोह किया गया स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए अब्दुल्ला बुखारी साहब ने कहा कि शाहिद अख्तर के जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने से जदयू में अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी का माहौल है शाहिद अख्तर एक सुलझे हुए और समाज में सरकार के किया जा रहे विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं इनके जिला अध्यक्ष बनने पर जदयू को मुंगेर में मजबूती मिलेगी अल्पसंख्यक समुदाय में यह बात जो बैठ गया था कि मुंगेर में अल्पसंख्यक समाज से कोई भी नेता अब मुंगेर में नहीं है इसकी भरपाई होगी यह मुझे पूरा यकीन है। शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राईन ने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद की तरफ से जो हमारा अभिनंदन किया गया है इसके लिए इस तंजीम का हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जनाब अब्दुल्ला बुखारी साहब समाज के नौजवान को तालीम, सियासत,और अच्छे कारोबार के लिए हौसला अफजाई करते हैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया और पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे और बिहार सरकार विशेष कर नीतीश कुमार जी के द्वारा किए जा रहे हैं अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीण विकास की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और 2025 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी हो नई सरकार बनाने में इसके लिए पूरी शिद्दत के साथ कार्य करूंगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मदरसा तजविदुल कुरान के सेक्रेटरी मुफ्ती शाह अताउल्लाह बुखारी साहब, इरफान अहमद साहब सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट, मोहम्मद इरशाद अली, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद इनाम अली, मोहम्मद इरशाद , मोहम्मद अफरोज, बच्चन राज पासवान आदि उपस्थित थे।




