रिपोर्ट- सुमित कुमार!
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बढ़ रहा आगे ,और बढ़ेगा।नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटों पर करेगी जीत दर्ज।बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी।
एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।उनके नेतृत्व में बिहार को और आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगी।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार बिहार की यात्रा करते हैं।बिहार में गरीबों के लिए और क्या जरूरत है , महिलाओं के बीच संवाद कर के उसको समीक्षा करेंगे।महिलाओं को और क्या सुविधा दिया जा सकता है इसपर चर्चा करेंगे।
वहीं सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंचे जिसके बाद यहां से सीधे शिशुआ गांव गए जहां दिवंगत पूर्व विधायक और बीजेपी के प्रदेश महासचिव स्व गणेश पासवान के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके बाद शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज के सभागार में समीक्षा बैठक में भाग लिया।वहीं इस बैठक में मुंगेर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव , एमएलसी लाल मोहन गुप्ता ,जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह,एसपी सैयद इमरान मसूद सहित तमाम विभाग की अधिकारी मौजूद थे।वहीं बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास को लेकर समीक्षा की।




