जीपीडीपी की बैठक में लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखण्ड अन्तर्गत सिसौनी पंचायत के सुखवासी गांव में पंचायत के मुखिया यदुवीर साह की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज योजना (जीपीडीपी) के लिए आमसभा बुलाई गयी। जहां सबका साथ सबका विकास बैनर तले पंचायत के लोगों को सरकार के द्वारा संचालित लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत मुखिया श्री साह ने सरकार के द्वार चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, कविर अंत्योष्टि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, दुर्घटनाग्रस्त मृतकों के परिवार के आश्रितों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली मुआवजा के साथ ही अन्य दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी गयी। ताकि पंचायत के वंचित लोग इन योजनाओं का उचित लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कार्य पालक सहायक रोहित कुमार , राम विनोद पासवान, मुन्नू दास, उमेश साह, साधु सदा, रामनारायण महतो, दिलीप साह, गुरिया देवी, गंगा देवी, सुजान देवी,शशिकांत पासवान, विनय साह, घुरणी देवी, मसोमात प्रमिला, सुनीता, बबिता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment