48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ने लगाया निशुल्क मानव चिकत्सा शिविर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिला से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर सुरक्षा में तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाह्य सीमा चौकी मधवापुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले गाँव खोरीया और रामपुर में गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशा पर डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
इन कार्यक्रमों में 48 वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा खोरीया एवं रामपुर के आस-पास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया एवं सीमावर्ती लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी।
आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 105 स्थानीय लोगो ने भाग लिया, जिसमे पुरुष – 34, महिलाये -47 एवं बच्चे- 24 लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वहाँ उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती आ रही है ।

Join us on:

Leave a Comment