निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगा खून बेचने का आरोप, डॉक्टर ने कहा बेबुनियाद!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद शहर के निजी चिकित्सालय के चिकित्सक पर 12 हजार में ब्लड बेचने का लगा आपचिकित्सक ने कहा बिल्कुल ही गलत है यह अरोप निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर आसित रंजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनपर लगाया गया आरोप बिल्कुल ही बेबुनियाद है। और वे खून का कारोबार नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मरीज को खुद ब्लड के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था और मामले को इस लिए तुल दिया जा रहा है कि उन पर इलाज को लेकर बेवजह दबाव बनाया जा रहा था। जिसे उनके द्वारा इनकार कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में मैने मरीज को छोड़ दिया। इसलिए बदनाम करने की नीयत से ये आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप में कही कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके नर्सिंग होम में कई बार खून से कमी वाले लोगों की सहायता के लिए ब्लड डोनेशन के कैंप आयोजित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य उनके नर्सिंग होम में नहीं होते।उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के आस पास कई दलाल घूमते है हो सकता है उनके द्वारा मरीज के परिजनों से पैसे मांगे गए होंगे और इल्ज़ाम मुझपर लगाया गया।

Join us on:

Leave a Comment