भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ द्वारा मेरठ सहित अन्य प्रदेशों में ठगी का कार्य जारी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ द्वारा अपने आप को सरकारी संगठन घोषित कर रेलवे माल गोदाम में नियुक्ति पत्र दिलवाने के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाही कर ठगी कर रहा है ।
सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरूण कुमार पासवान, राष्ट्रीय महासचिव और मनोरंजन पासवान अपने को तथाकथित रेल मंत्री के समीपवर्ती बताते हुए बड़ी मात्रा में राशि उगाही कर फर्म भरवाने और परिचय पत्र देने काम कर रहे हैं। इसके अलावा अपने संघ को सरकारी घोषित करते हुए नौकरी के नाम पर राशि उगाही कर रहे हैं। जगह जगह कार्यालय खोलकर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन और सभा आयोजित कर, उसमें जनप्रतिनिधियों को शामिल कर अपने आपको प्रतिष्ठापित भी किया जा रहा है।
सनद रहे कि अगर यह संघ श्रमिक संघ अधिनियम से पंजीकृत भी है, जैसा कि परिचय पत्र पर अंकित है, जो 3768/98 है , तो भी इस संघ का कार्य केवल मालगोदाम श्रमिकों के हक का मांग करना और उस मांग को दिलवाने तक ही सीमित है। ना तो सरकारी नौकरी दिलवाना और ना ही ठेका मजदूरों को नियमित सेवा कराना ही है।

Join us on:

Leave a Comment